*उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में पुलिस ने विद्यार्थियों को दिया जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन*
*पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने यातायात नियमों, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और नशे के दुष्परिणामों की दी जानकारी*
विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से मंगलवार को उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता एवं करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा तथा मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी।
*लक्ष्य निर्धारित कर करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी: पुलिस अधीक्षक*
पुलिस अधीक्षक श्री खरे ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन, नियमित अध्ययन और निरंतर मेहनत आवश्यक है। उन्होंने पुलिस विभाग सहित अन्य शासकीय सेवाओं में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की योजनाबद्ध तैयारी करने, समय का सदुपयोग करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में निरंतरता बनाए रखने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर संवेदनशील रहने की समझाइश दी गई। साथ ही नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
*पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री आर.के. पांडे, बीईओ श्री अजय राय, एसडीओपी श्री विवेक गौतम, थाना प्रभारी करंजिया श्री श्याम सुंदर उसराठे, यातायात थाना से आरआई श्री अभिनव राय, एएसआई श्री बृजेश त्रिपाठी, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक श्री मुकेश प्रधान एवं प्रधान आरक्षक श्रीमती संगीता टांडिया सहित विद्यालय के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पुलिस विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और अपने भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
#Sevasankalp #Dindori #DindoriPolice #SPAshishKhare #StudentAwareness #CareerGuidance #TrafficSafety #CyberCrimeAwareness #WomenSafety #DrugAwareness #SayNoToDrugs #YouthEmpowerment #StudentSafety #PolicePublicAwareness #MadhyaPradesh #collectordindori #JansamparkDindori
Dindori, Madhya Pradesh | Oct 13, 2026