महागामा: राजेंद्र स्टेडियम ऊर्जानगर में स्वदेशी मेला-2026 का विधिवत उद्घाटन, 18 जनवरी तक चलेगा
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने के उद्देश्य से स्वदेशी मेला–2026 का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार को किया गया। यह मेला 9 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक चलेगा। आयोजन स्वदेशी जागरण मंच गोड्डा के तत्वाधान में राजेंद्र स्टेडियम, ऊर्जानगर के प्रांगण में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में समाजसेवी, व्यापारी वर्ग, महिला स्व-सहायता