सादाबाद: विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर मिला, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया
जनपद हाथरस की सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बादाम में घर के अंदर कमरे मे 1 विवाहिता निशा पत्नी अजय का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे मे लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।