रायसिंहनगर: रायसिंहनगर में किसान से मारपीट के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन
रायसिंहनगर क्षेत्र में दलित किसान के साथ अत्याचार का मामला सामने आया है। आरोप है कि उपखंड अधिकारी ने पद का दुरुपयोग कर बिना प्रक्रिया आदेश जारी किए। प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में किसान से मारपीट हुई। भू-माफियाओं द्वारा जमीन कब्जाने का प्रयास भी बताया जा रहा है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी पीड़ित परिवार न्याय की मांग को लेकर धरने पर है।