सहजनवा: घघसरा बाजार में बीज-खाद की सभी दुकानें बंद, व्यापारियों की हड़ताल से किसान दिनभर भटके, खरीदारी ठप
सोमवार को घघसरा बाजार में बीज, खाद और कीटनाशक व्यापारियों ने मांगों को लेकर हड़ताल कर दी, जिससे सभी दुकानें बंद रहीं। इसका सीधा असर किसानों पर पड़ा, जो सुबह से खरीदारी के लिए पहुंचे लेकिन निराश लौटे। व्यापारियों का कहना है कि सरकारी नियम जटिल हैं और छोटे व्यापारियों पर बोझ डालते हैं।