जगदलपुर: कुत्ते को बचाने के चक्कर में कार पलटी, बाल-बाल बचे सवार, गुरु गोविंद सिंह चौक में हुआ हादसा
शहर के गुरु गोविंद सिंह चौक में गुरुवार सुबह उस समय हादसा हो गया, जब सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने वाहन को मोड़ने का प्रयास किया, इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।