बहादुरपुर: जतोली गांव में दो पक्षों में हुए विवाद में एक दूसरे पर लगाए मारपीट करने के आरोप, पुलिस ने किया मामला दर्ज
जतोली निवासी मोहर सिंह उम्र 42 वर्ष ने शनिवार को रात लगभग 8:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार को शाम लगभग 6:30 जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही बैजनाथ, मुन्ना, कृपान सिंह, शैतान सिंह ने उसके साथ मारपीट की है वही इस मामले में दूसरे पक्ष के जतोली निवासी बैजनाथ उम्र 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।