*"सबका सम्मान, जीवन आसान" के तहत प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार आयोजित हो रहा है "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम*
*जिलाधिकारी ने जनता दरबार में 35 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*
सारण, 03 अगस्त 2026।
"सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिलाधिकारी स्वयं आम नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं तथा उनके शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।
इसी क्रम में आज सोमवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 35 फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समयबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके तथा शासन के प्रति उनका विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।
Saharsa, Bihar | Aug 3, 2026