चंडी: गुंजरचक व कल्याणपुर बाली में चंडी पुलिस ने छापेमारी कर डेढ़ लीटर चुलाया शराब के साथ शराब कारोबारी संग चार शराबी गिरफ्तार
Chandi, Nalanda | Jun 24, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के गुंजरचक व कल्याणपुर बाली गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 1.5 लीटर देशी शराब के साथ शराब कारोबारी संग चार शराबी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि कल्याणपुर बाली गांव में छापेमारी कर डेढ़ लीटर देशी शराब के साथ धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। गुंजरचक गांव से शराब पीकर हंगामा करते चार शराबी को गिरफ्तार किया गया।