चंडी: विशुनपुर गांव में 22 साल से फरार वारंटी को चंडी पुलिस के छापेमारी कर किया गिरफ्तार
Chandi, Nalanda | Jun 23, 2024 चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में 22 साल से फरार चल रहा वारंटी रामप्रीत जमादार को चंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी पर चंडी थाना कांड संख्या 271/02 के तहत मामला दर्ज था। आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रहे थी। गुप्त सूचना के आधार पर विशुनपुर से गिरफ्तार किया।