चंडी: रसलपुर गांव में शौच के लिए निकली महिला को जहरीले सांप ने काटा, सदर अस्पताल रेफर
Chandi, Nalanda | Jun 23, 2024 रसलपुर गांव में शौच के लिए गई महिला सारो देवी को एक जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। महिला के स्वजन ने बताया कि महिला शनिवार को देर रात को शौच के लिए घर से निकली थी। घर से करीब 200 फिट दूर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने महिला के पैर में काट लिया।