शाहबाद: उधरनपुर की विवाहिता ने पति सहित 5 ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया
दहेज में पांच लाख रुपए की नगदी और एक कार न दिए जाने से नाराज होकर ससुराली जनों ने एक विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति सहित पांच ससुराली जनों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अंशिका मिश्रा उर्फ तनु मिश्रा पुत्री लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा के साथ घटना हुई।