बुदनी: बुदनी प्रशासन ने 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली बाइक रैली, SDM दिनेश तोमर ने किया नेतृत्व
Budni, Sehore | Aug 12, 2025 आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधनी में एसडीएम दिनेश तोमर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक विशाल बाइक तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। रैली दशहरा मैदान से शुरू होकर टीटीसी होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से गुज़री और महाराणा प्रताप चौराहे से होते हुए पुनः दशहरा मैदान पर सम्पन्न हुई।