टोंक: टोंक में कलेक्टर की जनसुनवाई में 7 घंटे में 196 परिवाद सुने गए
Tonk, Tonk | Apr 17, 2026 टोंक कलेक्टर टीना डाबी ने जिला मुख्यालय पर पहली मासिक जनसुनवाई आयोजित कर 7 घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनीं। बिजली, पानी और सीवरेज से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को मौके पर भेजकर फीडबैक लिया गया, जबकि कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान हुआ। टोकन सिस्टम के जरिए फरियादियों को व्यवस्थित रूप से अंदर भेजा गया