आरा: हसनबजार में मंचूरियन खाने से दादी और पोती की मौत, अन्य कई लोग भी बीमार
Arrah, Bhojpur | Sep 12, 2026 भोजपुर जिले के हसनबाजार थाना क्षेत्र में फास्ट फूड दुकान से मंचूरियन खरीदकर खाना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। मंचूरियन खाने के बाद एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान 70 वर्षीय दादी और छह वर्षीय पोती की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों का इलाज कराया जा रहा है।मृत बुजुर्ग महिला चंदवती देवी व बच्ची की पहचान काव्या कुमारी है।