बल्लबगढ़: बल्लबगढ़ अनाज मंडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का किया गया जोरदार स्वागत
प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार फरीदाबाद पहुंचे तो फरीदाबाद में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इसी कड़ी में बल्लबगढ़ अनाज मंडी में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया।