इंदौर: संदेशखाली की घटना को लेकर बीजेपी ने ममता सरकार के खिलाफ़ खोला मोर्चा, रीगल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Indore, Indore | Mar 1, 2024 रीगल चौराहे पर संदेशखाली की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली के जिला परिषद अध्यक्ष शाहजहां शेख द्वारा जनजाति समाज की महिलाओं का यौन उत्पीड़न और महिलाओं की जमीन पर कब्जा करने के मामले में देशभर में बवाल मचा हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ममता सरकार पर कटाक्ष करते हुए कई आरोप लगाए।