इंदौर: डीआरपी लाइन के पास भंडारी ब्रिज पर कार और बाइक की हुई टक्कर, कार और बाइक चालक दोनों हुए घायल
Indore, Indore | Mar 1, 2024 एमजी रोड थाना क्षेत्र में देर रात बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार और कार चालक दोनों ही घायल हो गए। बाइक सवार की स्थिति फिलहाल गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक परदेसीपुरा की तरफ से डीआरपी लाइन तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। दोनों घायलों को एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।