इंदौर: एक्सीडेंट के कारण पैर में फ्रैक्चर होने से परेशान बिजलपुर निवासी व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ पीकर दी जान
Indore, Indore | Mar 1, 2024 राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर के रहने वाले नरेंद्र आडवाणी का एक वर्ष पहले ट्रक की टक्कर से पैर फ्रेक्चर हो गया था और पैर तब से ठीक नहीं हो रहा था। जिसके तनाव में आकर नरेंद्र ने अपने घर में एसिड पी लिया और शुक्रवार को उसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।