इंदौर: तुकोगंज क्षेत्र की महिला ने अपने ससुर पर अश्लील वीडियो बनाने का लगाया आरोप, शिकायत लेकर पहुंची पुलिस कंट्रोल रूम
Indore, Indore | Mar 1, 2024 तुकोगंज क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर अश्लील वीडियो बनाने और छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि ससुर मकान खाली करने के लिए लंबे समय से परेशान कर रहा है। पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों से मिलकर अपने ससुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।