बहराइच: बदरका इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव फंदे से लटकता मिला, पुलिस जांच में जुटी
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बदरका इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ महिला का शव मिला था। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।