जमुई: चर्चित शुड्डु हत्याकांड मामले में कोर्ट ने चार साथियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, लगाया ₹25,000 जुर्माना
Jamui, Jamui | Jul 30, 2026 जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार की शाम 4:00 बजे आज़ाद नगर में भछियार निवासी मो. शादाब आलम उर्फ शुड्डु की हत्या मामले के दोषी पाए गए चार साथियों को एक साथ उम्र कैद की सजा सुनाई और सभी पर 25- 25 हज़ार रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भोगनी होगी।