खलीलाबाद: गौरापार गांव में पुरानी रंजीश के चलते दबंगों ने युवक को गंभीर रूप से घायल किया, कार्रवाई के लिए पीड़ित पहुंचा कोतवाली
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौरापार गांव में पुरानी रंजीश को लेकर दबंगों ने युवक को किया गंभीर रूप से घायल। वहीं मंगलवार की देर रात्रि सूरज सिंह पुत्र जगदीश सिंह नाम के युवक ने खलीलाबाद कोतवाली में पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है। पूरे मामले को लेकर बुधवार की सुबह 9:00 बजे खलीलाबाद शहर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है दोषियों पर होगी कार्रवाई।