सागर -बहेरिया रोड स्थित दीपाली होटल के पास गुरुवार सुबह 8:30 बजे ट्रक और कार की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को बीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान छुट्टू चौबे निवासी देवरी की मौत हो गई। वहीं पवन विश्वकर्मा निवासी रजाखेड़ी का इलाज जारी है। बहेरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।