प्रतापगढ़: गोंडे गांव में आंवला पैक हाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बुधवार शाम 5 बजे प्रतापगढ़ के गोड़े स्थित आंवला फंक्शनल पैक हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने पैक हाउस को रोजगार सृजन का केंद्र बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म इकाइयों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आंवला उत्पादों के विपणन और प्रशिक्षण की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा ताकि स्थानी