धौलपुर: कोलारी थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई नाबालिग के साथ किया गया दुष्कर्म
कौलारी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 14 साल की नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच सीओ सैंपऊ को दी गई है। घटना को लेकर कौलारी थाना प्रभारी भंवर सिंह कर्दम ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया