बैतूल नगर: "दो दिन तक नहीं मिली पहचान, फिर राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया मानवता का धर्म. अज्ञात वृद्ध को दी सम्मानजनक अंतिम विदाई
दो दिनों तक पहचान का इंतजार... लेकिन जब कोई अपना सामने नहीं आया, तब मानवता ने रिश्ते निभाए। बैतूल में सड़क दुर्घटना में घायल एक करीब 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दो दिनों तक मृतक की शिनाख्त के हर संभव प्रयास किए, लेकिन कोई परिजन या परिचित नहीं मिला। इसके बाद शनिवार देर शाम 6 बजे राष्ट्रीय हिंदू सेना ने आगे आकर