पेण्ड्रा: खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: सिवनी, मरवाही और कोटमी क्षेत्र में अवैध मुरुम उत्खनन व रेत परिवहन पर शिकंजा, 9 वाहन जब्त
कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध मुरुम उत्खनन एवं रेत परिवहन में संलिप्त कुल 9 वाहनों को जब्त किया है।