कर्वी: राजापुर तहसील के रगौली निवासी आधा सैकड़ा ग्रामीण आवास की मांग को लेकर पहुंचे डीएम कार्यालय
राजापुर तहसील के रगौली निवासी आधा सैकड़ो ग्रामीण आवास की मांग कर आज मंगलवार की दोपहर 12 बजे डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पीएम आवास के सर्वे के दौरान उनसे पैसे की मांग की गई थी। पैसे न देने पर पीएम आवास की सूची में उनका नाम नहीं जोड़ा गया। उनके पास रहने को घर नहीं है कच्चे मकान में पॉलीथिन और घास फूस डालकर गुर्जर बसर करने को मजबूर है।