कर्वी: कर्वी के कलेक्ट्रेट सभागार में भदई अमावस्या को लेकर अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई
चित्रकूट आने वाली भदई अमावस्या मेला को लेकर एडीएम व अपर एसपी द्वारा आज मंगलवार की दोपहर 1बजे कलेक्ट्रेट सभागार मे बैठक के आयोजित की गई है। बैठक में एडीएम द्वारा संबंधित अधिकारियों को अमावस्या मेला के पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। अमावस्या मेला 21 अगस्त से 24 अगस्त तक रहेगा।