कर्वी: शिवरामपुर के रैपुरवा माफी निवासी ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व पंचायत मित्र पर आवास के नाम पर पैसे वसूलने का लगाया आरोप
शिवरामपुर के रैपुरवा माफी निवासी ग्रामीणों ने ग्रा०प्र०और पंचायत मित्र पर आवास के नाम पर ग्रामीणों से पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। और आज मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे मामले की शिकायत लेकर सैकड़ो ग्रामीण डीएम कार्यालय पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है, कि पात्र लाभार्थियों को पीएम आवास का लाभ नहीं मिल रहा है। और अपात्र व्यक्तियों को आवास दिए जा रहे है।