कर्वी: अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने मंगलवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी लेकर किया परेड का निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा पुलिस लाइन मे आज मंगलवार की सुबह 11 बजे परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया है। इसके बाद परिवहन शाखा,बैरिक,सीपीसी कैंटीन,पुलिस मेस,स्टोर रूम का निरीक्षण किया गया है। और प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।साथ ही रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण मे अनुशासन बनाए रखने हेतु निर्देश दिया गया है।