कर्वी: रैपुरा के मदना गढ़ी कला पड़री गांव में सर्प दंश से 55 वर्षीय किसान की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
रैपुरा के मदना गढ़ी कला पड़री गांव में बीते सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 2 बजे सर्प दंश से 55 वर्षीय किसान रजुवा पुत्र बदलुवा की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मृतक राजुवा के अपने धान के खेत में पानी लगा रहे थे, तभी उन्हें सर्प ने डस लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज मंगलवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पीएम कराया है