भोगांव: बिछवां के रामकुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट हरी नगर में मानव मिलन सद्भावना समागम का हुआ आयोजन, हजारों श्रद्धालुओ ने लिया भाग
बिछवां के रामकुटीर चैरिटेबल ट्रस्ट हरी नगर में मानव मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओ ने भाग लिया।नारायण साकार हरि की वाणी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन के साथ मानव जीवन के उद्देश्यों और जीवन के सार्थक के बारे में प्रवचन दिए गए। सत्संग में मैनपुरी के अलावा यूपी के विभिन्न जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।