भोगांव: भोगांव बस स्टैंड चौराहे पर भाई के साथ बाइक से घर जा रही महिला को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गुलाबी निवासी सुशीला राजपुत्र जो कि ANM के पद पर भोगांव में तैनात है। दोपहर लगभग एक बजे अपने भाई के साथ बाइक से घर वापस जा रही थी। तभी भोगांव चौराहे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।