शेखपुरा: शेखपुरा सदर अस्पताल में अग्निशमन विभाग के द्वारा मनाया गया अग्नि सुरक्षा सप्ताह
शेखपुरा सदर अस्पताल में अग्नि सप्ताह सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस मौके पर अग्निशमन प्रभारी ने बताया गया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज में लगी आग को बुझाने के दौरान कई कर्मी वीरगति को प्राप्त हो गए थे, उन्हीं की याद में यह सप्ताह मनाया जाता है।