शेखपुरा: चेवाड़ा आजाद मैदान में अपरिहार्य कारणों से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का प्रस्तावित कार्यक्रम हुआ स्थगित
चेवाड़ा आजाद मैदान में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आज 10:30 बजे कार्यक्रम होने वाला था, जो अपरिहार्य कारणों के कारण रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में जमुई संसदीय क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में मतदाताओं को एकजुट करने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए चेवाड़ा आजाद मैदान पहुंचने वाले थे।