शेखपुरा: 823 लीटर देसी और विदेशी शराब को किया गया नष्ट, शेखपुरा SDO और SDPO की मौजूदगी में की गई कार्रवाई
शेखपुरा में शनिवार को नगर थाना परिसर में पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा पिछले दिनों छापेमारी के दौरान जब्त किए गए 823 लीटर देसी और विदेशी शराब का विनष्टिकरण किया गया। शराब के जखीरे को विनष्ट किए जाने के दौरान एसडीओ राहुल कुमार, एसडीपीओ अरविंद कुमार सिन्हा और प्रभारी उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे।