शेखपुरा: अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी संघ के सदस्यों ने चांदनी चौक पर स्थित बाबा अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के सदस्यों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर चांदनी चौक पर स्थित उनकी आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान बाबा साहब अमर रहे के जमकर नारे लगाए। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई जा रही है। अन्य दलों ने भी उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया।