शेखपुरा: चांदनी चौक पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती
अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान चांदनी चौक पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर संघ के जिला सचिव औषधि निरीक्षक रंजन कुमार, कोषाध्यक्ष संजय पासवान, सांख्यिकी पदाधिकारी अरविंद कुमार पासवान, उत्पाद अधीक्षक प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।