शेखपुरा: 15 अप्रैल को शेखपुरा के घाटकुसुंभा आएंगे CM, जमुई और नवादा से NDA उम्मीदवारों के पक्ष में मांगेंगे वोट
19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर शेखपुरा जिला में विभिन्न प्रत्याशियों और उनके समर्थको द्वारा तेज गति में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जमुई संसदीय क्षेत्र से एनडीए उम्मीदवार अरुण भारती तथा नवादा क्षेत्र से विवेक ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने 15 अप्रैल को घाटकुसुंभा प्रखंड में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच रहे है।