करपी: बजल्पुर गांव निवासी महिला पोछा लगाने के दौरान करंट से झुलसी
Karpi, Arwal | Aug 16, 2025 बजलपुर गांव निवासी काजल देवी शनिवार को सुबह 10:00 बजे बिजली की करंट से जख्मी हो गई। परिवार जनों ने बताया कि वह घर में पोछा लगा रही थी। इसी बीच टेबल फैन को हटाने के क्रम में बिजली के संपर्क में आ गई तथा गंभीर रूप से जख्मी हो गई। शोरबूल सुनकर जुटे परिजनों ने इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष चिकित्सा के लिए पहुंचाया जहां इसकी चिकित्सा चल रही है।