करपी: करपी पुलिस ने बैदराबाद से चोरी की बाइक बरामद की
Karpi, Arwal | Aug 13, 2025 करपी पुलिस ने बैदराबाद से चोरी की बाइक बरामद की। करपी थाना अध्यक्ष सचिन कुमार ने बुधवार को शाम 6:00 बजे बैदराबाद से चोरी की बाइक बरामद की। यह बाइक औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना अंतर्गत मंगर मठिया गांव निवासी विक्रम कुमार की है करपी बस स्टैंड निवासी अपने रिश्तेदार मनोज राम के घर आया था बाइक खड़ी कर घर के अंदर सो रहा था तभी मंगलवार की रात चोरों ने बाइक चुरा ली।