करपी: करपी प्रखंड कार्यालय के सामने विशाल बरगद का पेड़ गिरा, बाल-बाल बचे बीडीओ
Karpi, Arwal | Aug 14, 2025 करपी प्रखंड कार्यालय के सामने गुरुवार की शाम 5:00 बजे विशाल बरगद का वृक्ष अचानक गिर पड़ा ।इस घटना में करपी के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य लोग बाल बाल बच गए। स्वतंत्रता दिवस की तैयारी चल रही थी। बीडीओ इस वृक्ष के नीचे खडे थे।इसी बीच अचानक विशाल वृक्ष गिर पड़ा।