खानपुर: 24 अवतार धाम चकोठी मठ में अष्टधातु की प्राचीन मूर्तियां चोरी, जांच के लिए पहुंचे डीआईजी व एसपी
भगवान राम, सीता और लक्ष्मण की डेढ़ सौ से दो सौ वर्ष पुरानी बताई जा रही अष्टधातु निर्मित मूर्तियों समेत कई बहुमूल्य धार्मिक सामग्री की चोरी के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, डीएसपी तथा अन्य वरीय अधिकारी स्वयं चकोठी मठ पहुंचे और घटनास्