ऊंचाहार: खंधारीपुर गांव में प्रधान प्रशासक के प्रयासों के बाद कटी हुई सड़क की मरम्मत कराई गई
ऊँचाहार ब्लाक क्षेत्र के मदारीपुर गाँव से कल्यानी गाँव तक लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराया गया है।जिससे जब्बारीपुर, हरबन्धनपुर, कल्यानी, चंदऊ, समेत कई गांवों के हजारों ग्रामीणों का आवागमन होता है।बीते दिनों लगातार हो रही बरसात के कारण खंधारीपुर गाँव सड़क कटने से लोगों का संपर्क टूट गया था।प्रधान प्रशासक अनिल यादव के प्रयास के बाद सड़क मरम्मत कराई गई।