बुढ़ार: बोलेरो से 40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो पर मामला दर्ज
खैरहा थाना क्षेत्र की राजेंद्र कॉलोनी में पुलिस ने बोलेरो वाहन से 40 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में वाहन भी जब्त किया गया। पुलिस ने शंकर नायक और हेमंत सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। सोमावर सुबह 9 बजे पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।