टिब्बी: सिलवाला कलां नहर पुल पर सट्टा खाईवाली करते एक युवक को गिरफ्तार किया गया, नगदी बरामद
हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा झील थाना पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गुरुवार शाम सात बजे मिली जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई सिलवाला कलां (SGC) रोही स्थित नहर के पुल के पास अमल में लाई गई। पुलिस टीम जब इलाके में गश्त पर थी, उसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई जहाँ आरोपी सट्टा खाईवाली का