सेन्हा: सेन्हा के अरु गांव में शॉर्ट सर्किट से एयरटेल मोबाइल टावर में आग, नेटवर्क सेवा ठप
सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु पंचायत स्थित अरु गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट के कारण एक मोबाइल टावर में आग लग गई, जिससे इलाके में एयरटेल की नेटवर्क सेवाएं ठप हो गईं। घटना पूर्वाह्न करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आग लगने से टावर के भीतर लगे सभी उपकरण जलकर राख हो गए, जिसके कारण उपभोक्ताओं को नेटवर्क से जुड़ी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।