महोबा: गांधी नगर और रोडवेज चौराहे पर चला सघन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वालों के कटे चालान
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 एसपी शशांक सिंह के निर्देश पर यातायात पुलिस ने गांधी नगर और रोडवेज चौराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए। साथ ही तेज हॉर्न लगाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।